पन्ना: पत्नी को लेने आए शराबी पति की सास व मामा ससुर ने की पिटाई, गंभीर चोटें आईं, अस्पताल रेफर
Panna, Panna | Apr 14, 2026 "मध्य प्रदेश के पन्ना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। कल्दा में पत्नी की विदाई कराने पहुंचे युवक शिवि लाल बंसल पर उसकी सास और मामा ससुर ने कुल्हाड़ी व लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। मामूली विवाद में युवक को लहूलुहान कर दिया गया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।"