कामां: पहाड़ी थाना पुलिस ने 23 आबकारी मामलों में 243 लीटर अवैध हथकड़ शराब का कराया निस्तारण
पुलिस मुख्यालय के जब्तशुदा माल निस्तारण अभियान के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्णयशुदा आबकारी एक्ट के 23 मामलों में जब्त 243 लीटर अवैध हथकड़ शराब का निस्तारण किया। यह कार्रवाई भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना हाजा पर की गई। बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।