देवघर: श्रावणी मेला के चौक दवे दिन 4:07 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट खुला, शिव भक्तों की जय घोष से गूंजी रूट लाइन
श्रावणी मेला 2026 के चौदहवें दिन अहले सुबह बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा 4:07 में जैसे ही मंदिर का गर्भगृह का पट खुला वैसे ही कांवरियों और शिव भक्तों द्वारा सुलभ व कतारबद्ध जलार्पण का सिलसिला प्रारंभ हो गया पूरा मेला क्षेत्र रूट लाइन बोल बंम तथा हर हर महादेव के गूंज से पूरी तरह गूंजायमान हो उठा।