मुरैना में एक डांस और तबाह हुआ पूरा परिवार...
भागवत कथा में पत्नी ने किया डांस तो पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर दे दी जान।।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कल एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. भागवत कथा में पत्नी के डांस को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर अपनी भी जान दे दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है