सिधौली: बीबीपुर चौराहे पर जामुन के पेड़ से अचानक निकलने लगा धुंआ, ग्रामीणों में मचा हड़कम्प
जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के बीबीपुर चौराहे पर लगे जामुन के पेड़ से अचानक धुआं निकलने लगा इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों के द्वारा पेड़ में निकलते हुए धुएं वाले स्थान पर पानी की बौछार मार कर गर्मी और धुएं को शांत कराया था।