गुना नगर: मारपीट के मामले में 4 साल से फरार एक वारंटी को कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना में कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार वारंटी को पकड़ा है। 9 जुलाई को थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया, वर्ष 2022 में आरोपी लखन ओझा निवासी श्री राम कॉलोनी गुना पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ। जिला न्यायालय की कार्यवाही से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंटी जारी था। 8 जुलाई को सूचना पर गिरफ्तार किया, जिसे न्यायालय में पेश किया है।