लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर नया विवाद सामने आया है। BKU नेता और खनन प्रभारी के बीच बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। आरोप है कि आउटर रिंग रोड से महोना-महिंगवां तक शाम ढलते ही ताबड़तोड़ डंपर सड़कों पर दौड़ने लगते हैं।