महुआ बांध गांव में अज्ञात चोरों द्वारा सूने पड़े घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। 27 फरवरी की रात कौशल साहू पुत्र मजबूत सिंह के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे।पीड़ित ने अजनर थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।