पुवायां: पुवायां में वार्षिकोत्सव का आयोजन, बच्चों ने बिखेरा जलवा
पुवायां में वार्षिकोत्सव का आयोजन, बच्चों ने बिखेरा जलवा पुवायां। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय प्रथम में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों—नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।