मढ़ौरा: सलिमापुर में सात दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
Marhaura, Saran | May 18, 2026 प्रखंड के सलिमापुर में सात दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सोमवार की दोपहर तीन बजे आयोजक कमिटी ने बताया कि सात दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसमें कई तरह के भक्ति कार्यक्रम एवं अन्य आयोजन किया जाएगा।