सजेती थाने के पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने सोमवार रात 9:00 बजे बताया मुखबिर की सटीक सूचना पर गुजेला हनुमान मंदिर के पास से आरोपी पवन पांडे को आवश्यक पुलिस बल का प्रयोग करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।