हरदा: 16 मांगों को लेकर हरदा में किसानों का बड़ा आंदोलन, मंडी बनी धरना स्थल
Harda, Harda | Apr 28, 2026 हरदा जिला मुख्यालय पर आज 28 अप्रैल मंगलवार सुबह 11 बजे से किसानों का बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है। “घेरा डालो, डेरा डालो किसान क्रांति आंदोलन” के तहत हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कृषि उपज मंडी में जुट गए हैं। गेहूं और मूंग की खरीदी में आ रही दिक्कतों से नाराज़ किसान हरदा के साथ-साथ देवास, नर्मदापुरम और खंडवा जिलों से भी पहुंचे हैं।