सांगानेर: करणी विहार थाना इलाके के गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, चोर जेवरात व नकदी लेकर हुए फरार
करणी विहार थाना इलाके में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला धाबास गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती का है,जहां बीती रात सूने मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मकान मालिक किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान पीछे से चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और चोरी कर फरार हो गए।