सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत की बड़ी कार्रवाई, 150 ग्राम चरस के साथ शातिर नशा तस्कर किया गिरफ्तार
सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।