बैतूल: बैतूल के ग्राम थावरी में बीमारी से परेशान युवक ने खेत में लगाई फांसी, मौत से गांव में शोक की लहर, पुलिस ने शुरू की जांच
Betul, Betul | Jul 3, 2026 बैतूल जिले के ग्राम थावरी में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बीमारी से परेशान एक युवक ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में भिजवाया।