सांगोद: सांगोद में लव-कुश वाटिका में ऊर्जा मंत्री ने रोपे पौधे, जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश
Sangod, Kota | Jun 20, 2026 सांगोद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दरा स्थित किशोर सागर तालाब और लव-कुश वाटिका में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री नागर ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।