ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने अनिवार्य दस्तावेज के बिना फर्राटा भर रहे तीन ट्रैक्टर और दो ट्रालियों को किया सीज
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने अवैध तरीके से सड़क पर फर्राटा भर रहे दो ट्रैक्टर व ट्रॉली को सीज किया है।क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गाँव के पास पुलिस को अवैध खनन की सूचना मिली, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि निजी इस्तेमाल के लिए खुद के खेत से ही मिट्टी लादकर ले जाई जा रही है ,लेकिन किसी भी वाहन के वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने वाहनों को सीज किया है