मंझनपुर: युवती सुसाइड केस में नया मोड़, परिजनों को फंसाने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अधिवक्ता ने एसपी से की मुलाकात
जनपद के चर्चित किरन पाल सुसाइड केस में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को जेल भेजे जाने के विरोध में मालती देवी दर्जनों अधिवक्ताओं के साथ शुक्रवार को लगभग 1 बजे मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचीं और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।