ओबरा: ओबरा के गजराज नगर में तेज रफ्तार बाइक ने युवती को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Obra, Sonbhadra | Jul 31, 2026 ओबरा थाना क्षेत्र के गजराज नगर में शुक्रवार को एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने सड़क पार कर रही एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवती सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया गया।