मांट: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसा 'छोटा हाथी', चालक हुआ घायल
Mat, Mathura | Oct 21, 2026 यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के आगरा से नोएडा की ओर जा रहा एक 'छोटा हाथी' वाहन माइलस्टोन 69.580 के पास आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बाजना कट प्रभारी हरेंद्र सिंह तोमर और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।