विदिशा नगर: हाईवे बाईपास पर कोल्डड्रिंक से भरा ट्रक पलटा, लोगों ने कोल्डड्रिंक लूटी, चालक अस्पताल में भर्ती
आपदा में अवसर ढूंढने वाले लोगों की कमी नहीं है ऐसा ही एक वाक्य शुक्रवार सुबह 11 बजे के लगभग हाईवे बाईपास पर सामने आया जहां इंदौर से कोल्ड ड्रिंक भरकर एक ट्रक सागर के बंडा जा रहा था, ट्रक चालक श्याम पाल ने बताया कि वह सो रहे थे, उनका सह चालक गोविंद ट्रक चला रहा था उसी ने नशे में ट्रक के साथ दुर्घटना की है,हालांकि इस हादसे में ट्रक चला रहे गोविंद को चोट नही आई