बुढ़ार: बस्ती में खूंखार हाथी घुसा, तीन घंटे तक मचाया तांडव, अब 4 हाथियों के साथ होगा मेगा रेस्क्यू
Burhar, Shahdol | May 19, 2026 केशवाही वन परिक्षेत्र में उत्पाती हाथी सोमवार रात बेरिहा गांव की बस्ती में घुस आया और तीन घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने एक कच्चे घर में तोड़फोड़ कर अनाज खा लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। किसान की मौत के बाद बढ़े खतरे को देखते हुए अब 30 सदस्यीय टीम और 4 प्रशिक्षित हाथियों के साथ मेगा रेस्क्यू अभि