विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ शिव मंदिर परिसर एवं धरना स्थल के समीप मौत बनकर लटकी है पेड़ की विशाल डाली, जिम्मेदारी तय करने में उलझे विभाग
विष्णुगढ़ शिव मंदिर परिसर एवं धरना स्थल के समीप मौत बनकर लटकी है पेड़ की विशाल डाली, जिम्मेदारी तय करने में उलझे विभाग। विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण एवं धरना स्थल के समीप एक विशाल पेड़ की टूटी हुई डाली कई दिनों से खतरनाक स्थिति में लटकी हुई है। यह क्षेत्र प्रखंड मुख्यालय का अत्यंत व्यस्त स्थल माना जाता है।