हुज़ूर: भोपाल के नियोजित विकास पर होगा संयुक्त सेमिनार,कलेक्टर ने क्रेडाई को सौपी एजेंडा तैयार करने की जिम्मेदारी
Huzur, Bhopal | Jun 4, 2026 राजधानी भोपाल के नियोजित विकास, मास्टर प्लान और अवैध कॉलोनियों जैसे मुद्दों को लेकर क्रेडाई भोपाल का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अध्यक्ष मनोज सिंह मीक के नेतृत्व में नवनियुक्त भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से मिला।बैठक में राजधानी के समग्र विकास के लिए संयुक्त सेमिनार आयोजित करने पर सहमति बनी|