पीपलदा: इटावा क्षेत्र में खाद की किल्लत से किसान परेशान, डीलरों पर लगाया मनमानी करने का आरोप
Pipalda, Kota | Oct 18, 2024 इटावा क़स्बे में शुक्रवार सुबह 10 बजे खाद किं किल्लत को लेकर किसान परेशान होते नजर आए खाद लेने के लिए लंबी लंबी लाइन लगाकर अन्नदाता को परेशान होना पड़ा। क़स्बे में शुक्रवार को एक डीलर के पास 260 कट्टे खाद के आये ऐसे में मात्र तीन तीन कट्टे किसानों को आधार कार्ड व जमाबंदी देखकर दिए गए। किसानों ने बताया कि फसल बुवाई का समय चल रहा है।