राजगढ़: राजगढ़ जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर 26 अप्रैल को राज्य सेवा परीक्षा होगी आयोजित
राजगढ़ जिले में 26 अप्रैल रविवार को सुबह 10:00 बजे से 12:00 और दोपहर 2:15 से 4:15 तक दो सत्रों में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा एवं राज्यवन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 734 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसको लेकर कलेक्टर एसपी ने निरीक्षण किया।