नवाबगंज: बाराबंकी अमृत सरोवर में कद्दू की खेती, चारों ओर बिछी झटका मशीन के करंट तारों की लाइन
बाराबंकी जिले के हरख विकासखंड क्षेत्र के मानपुर गांव में अमृत सरोवर में कद्दू की खेती की जा रही है। वर्ष 2022 में निर्मित यह सरोवर जल संरक्षण और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया था।इसके चारों ओर झटका मशीन के करंट वाले तार भी बिछाए गए हैं।यह स्थिति तब सामने आई है जब प्रदेश सरकार अमृत सरोवरों के रखरखाव और विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।