आरा: नगरी गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम जांच में जुटी पुलिस
Arrah, Bhojpur | Sep 14, 2024 चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरी गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया करने के बाद आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया । मायके वालों ने कहा कि मेरी बेटी को दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित किया जाता था।मेरी बेटी से सीकरी मांगा जाता था।