अररिया: तेगछिया में 3 वर्षीय बच्ची का शव 4 दिन बाद नाना के भूसे के घर में मिला, परिवार सदमे में है
Araria, Araria | May 15, 2026 अररिया जिले के तारावाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेगछिया गांव में चार दिन से लापता 3 वर्षीय मासूम लाडो उर्फ शिवानी का शव शुक्रवार को सुबह उसके नाना मयानंद सिंह के भूसे के घर में पड़ा मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, लाडो तरौना भोजपुर पंचायत वार्ड संख्या-5 निवासी सुशील सिंह की पुत्री थी। वह 10 मई को अपने नाना के घर घूमने आई थी।