बड़ौत: गांगनौली गांव में मकान के बाहर चबूतरा बनाने से रोकने पर 3 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | May 3, 2025 गांगनौली निवासी सुखपाल पुत्र कदम सिंह ने दोघट थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत में जा रहा था। जब वह एक गली के मोड़ पर पहुंचा, तो वहां कुछ लोग चबूतरा बनवाकर उसपर पत्थर लगवा रहे थे। उसने उन्हें टोका तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। एक युवक ने फावड़े से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए भेज दिया।