उज्जैन शहर: महाकालेश्वर मंदिर पुजारी ने अक्षय कुमार के 'चलो महाकाल चलो' गीत पर आपत्ति जताई, कहा- भस्म उड़ाना सनातन धर्म नहीं
महाकालेश्वर मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महेश शर्मा ने बुधवार को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा रिलीज किए गए वीडियो सॉन्ग चलो महाकाल चलो महाकाल पर आपत्ति जताते हुए निदा की है उन्होंने बताया कि वीडियो सॉन्ग में खुद के ऊपर भी भस्म उडाना और भगवान के शिवलिंग पर भी उड़ाना यह सनातन धर्म के खिलाफ है