पूरनपुर: विधवा महिला ने अपने जेठ पर भूमि हड़पने और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम शेरपुर कलां व हालि निवासी मोहल्ला साहूकारा निवासी विधवा महिला शांति देवी ने गुरुवार दोपहर एक बजे सहखातेदारी की कृषि भूमि पर कब्जा दिलाने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। शांति देवी का आरोप है कि उनके पति के निधन के बाद उन्हें ससुर फकीर चंद की विरासत से कृषि भूमि में एक-तिहाई हिस्सा प्राप्त है।