अररिया: उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में सुनवाई, दोनों पक्षों को साक्ष्य उपलब्ध कराने का दिया गया निर्देश
Araria, Araria | Apr 17, 2026 अररिया जिले में उच्च न्यायालय पटना द्वारा पारित आदेश (अमित आर्या पोद्दार एवं अन्य बनाम बिहार सरकार) के अनुपालन में जिलाधिकारी विनोद दूहन ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में मामले की विस्तृत सुनवाई की। सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष उपस्थित रहे। दोनों पक्षों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपना-अपना पक्ष रखा और संबंधित तथ्य प्रस्तुत किए।