मुंगेर: भीषण गर्मी में बढ़ीं आग लगने की घटनाएं, मुंगेर अग्निशमन विभाग अलर्ट पर
Munger, Munger | Apr 22, 2026 जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण आगलगी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे हालात में जिला अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लालदरवाजा स्थित जिला अग्निशमन मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिले के तीनों अनुमंडलों में छोटी-बड़ी कुल 15 दमकल ग