पत्थलगांव: पत्थलगांव में अंबेडकर जयंती के पोस्टर फाड़ने पर हुआ आक्रोश
बस स्टैंड चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर लगाए गए पोस्टर व बैनर फाड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अनुसूचित जाति-जनजाति समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को लगाए गए पोस्टरों को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बुधवार की देर रात क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही पोस्टर को सड़क पर फेंक दिया गया। इसके विरोध में गुरुवार