दनियावां: दनियावां-फतुहा मार्ग पर ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ ई-रिक्शा चालकों ने की मारपीट, हुआ घायल
Daniawan, Patna | Apr 14, 2026 दनियावां फतुहा मार्ग पर ओवर ब्रिज के पास जोमैटो डिलीवरी बॉय को ई-रिक्शा चालकों व उसके साथियों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल जोमैटो डिलीवरी बॉय रायपुर निवासी रणवीर कुमार है।रणवीर कुमार का फतुहा सीएचसी में इलाज कराया गया है। रणबीर कुमार ने फतुहा थाना में ई रिक्शा चालकों व उसके साथियों के विरुद्ध शिकायत किया है। शिकायत के आलोक में पुलिस छानबीन में जुटी है।