नगड़ी: डीसी ने लिया खेलगांव में कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा
Nagri, Ranchi | Mar 5, 2024 रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 6 मार्च को मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन (50-60 वर्ष) के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम की तैयारियों का मंगलवार को रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने जायजा लिया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।