नगड़ी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के तीसरे दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल
Nagri, Ranchi | Feb 28, 2024 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने रांची आयी हैं। वहीं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन भी दीक्षांत समारोह में मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए छात्रों से समृद्ध और विकसित भारत के लिए काम करने का आग्रह किया।