नगड़ी: दलादिली चौक में हाईवा हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
Nagri, Ranchi | Mar 4, 2024 नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित दलादिली चौक में एक भारी वाहन हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस घटना में चालक को हल्की चोट आई है जिससे वह घायल हो गया। घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की है। इस घटना के सम्बंध में चालक ने बताया कि चलने के क्रम में हाइवा का केबिन अचानक गिर गया जिससे उसे चोट भी आई है। मोके पर स्थानीय पुलिस पहुँच कर चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।