नगड़ी: पिस्कानगड़ी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली न्याय यात्रा
Nagri, Ranchi | Mar 2, 2024 पिस्कानगड़ी प्रखंड की उत्तरी टुंडूल एवं दक्षिण टुंडूल पंचायत में शनिवार को प्रखंड झामुमो द्वारा 10 किमी पैदल न्याय यात्रा निकाली गई। न्याय यात्रा का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद तिर्की ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा, भाजपा सरकार ईडी का दुरुपयोग करना बंद करो आदि नारे लगा रहे थे।