नगड़ी: रातू स्थित मां काली मंदिर वार्षिकोत्सव को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
Nagri, Ranchi | Feb 29, 2024 रातू स्थित मां काली मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कलश यात्रा के साथ गुरुवार से शुरू हुआ। वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर समिति द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम के दौरान सुबह नौ बजे मंदिर प्रांगण से 1001 महिलाओं द्वारा रातू बड़ा तालाब तक कलश यात्रा निकाली गई। वहीं, मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन भी आयोजित किया गया है।