मढ़ौरा: मिर्जापुर में आयोजित भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर हुश संपन्न ,प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
प्रखंड के मिर्जापुर स्थित मारुति नंदन ऐकेंडमी में भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार की सुबह दस बजे किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी जिला परिषद सदस्य मीना अरुण व पुअनि मिथलेश कुमार रहे । इस दौरान कार्यक्रम सभी कैडेट को प्रमाण पत्र व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। जबकि मौके पर नित्यानन्द द्विवेदी व अन्य कर्मी मौजूद रहे।