अनूपपुर: जमुना कॉलरी क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिरा
जमुना कॉलरी क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक बाइक सवार युवक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। जानकारी के अनुसार राजावर निवासी मानसिंह (वार्ड क्रमांक 07) स्टेडियम के पास से अपनी बाइक से गुजर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से वे गिर गए। घटना के समय मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत उठने अस्पताल पहुंचाया ।