BAGHPAT DESK : बागपत के बालेनी क्षेत्र के मवीकलां गांव में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी के निर्धारित कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इसे अपने सम्मान से जुड़ा मामला बताते हुए नाराजगी जताई। बाद में रालोद नेता धीरज उज्ज्वल के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जयंत चौधरी ने कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया था, लेकिन अंतिम समय में नहीं पहुंचे। उनका कहना था कि इससे गांव और ग्रामीणों का अपमान हुआ है। कई ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी इसी तरह उपेक्षा की गई तो इसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिल सकता है।
विरोध की सूचना मिलने पर रालोद नेता धीरज उज्ज्वल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात कर जल्द ही गांव में उनका एक बड़ा कार्यक्रम आयोजि�
Baghpat, Bagpat | Jul 12, 2026