बेगूसराय: छौड़ाही थाना पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
छौड़ाही थाना की पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस के कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत छौड़ाही थाना की पुलिस ने 01 कांड के अभियुक्त बिरजू पासवान को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया है.