बालोद: सुशासन तिहार में जनसमस्या निवारण के साथ लगेगा राजस्व पखवाड़ा शिविर, कार्यक्रम 4 मई से शुरू होगा
Balod, Balod | May 3, 2026 राज्य शासन द्वारा आम जनता की शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण के लिए सुशासन तिहार 2026 के तहत जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित समाधान के लिए राजस्व पखवाड़ा शिविर भी लगाए जाएंगे।