चंदौसी: गांव राजस्थल की पीड़िता ने थाना कुल फतेहगढ़ में दी शिकायत, देवर एवं ससुर के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
गांव राजस्थल में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सुमन पत्नी खिलेंद्र ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 26 मई की शाम करीब 8 बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद देवर प्रदीप समेत दिनेश और टीटू ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट की। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।