नरसिंहपुर: मंदिर में चोरी की घटना को लेकर कमोद निवासी परिवार को किया जा रहा परेशान एसपी ऑफिस में एसपी को दिया आवेदन
गोटेगांव थाना अंतर्गत कमोद गांव में चार साल पहले मंदिर में चोरी की घटना हुई थी जिसको लेकर आज भी ग्रामीण और पुलिस के द्वारा पीड़ित परिवार को परेशान किया जा रहा हैं। जबकि ग्रामीणों और पुलिस के पास कोई ठोस सबूत भी नही हैं। वही पुलिस उसकी कोई सुनवाई नही करती इस कारण उसने एसपी ऑफिस पहुँचकर एसपी को आवेदन दिया। और कार्यवाही की मांग की हैं।