गुमला: तीन महीने से लापता महिला की तलाश में भटक रहा पति, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
Gumla, Gumla | Apr 1, 2026 गुमला जिले के डुमरडीह पंचायत अंतर्गत चुगलु गांव की रहने वाली ऋतु शिवांजली पिछले तीन महीनों से लापता है। इस घटना के बाद से उसके पति जीताराम उरांव और दो छोटे बच्चे गहरे सदमे में हैं। परिवार का कहना है कि ऋतु शिवांजली अचानक घर से लापता हो गई और तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पति जीताराम उरांव ने बताया कि वह पिछले तीन महीनों से अपनी पत्नी की लगातार कर...