मेरठ: मेरठ में दूसरी शादी की तैयारी कर रहे पति की कचहरी में चप्पलों से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Apr 2, 2026 मेरठ के कचहरी परिसर स्थित परिवार न्यायालय के बाहर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने पति की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।